पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 घंटे बाद शुरू हुई भूप कॉॅलोनी की बिजली की सप्लाई

12 घंटे बाद शुरू हुई भूप कॉॅलोनी की बिजली की सप्लाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| ट्रांसफार्मरका फेस खराब होने के कारण बुधवार रात बंद हुई भूप कॉॅलोनी की विद्युत सप्लाई रात भर बंद रही। सुबह होने पर पहुंची विद्युत टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसके बाद विद्युत सप्लाई नार्मल हो सकी। इस दौरान 12 घंटे तक इलाके की सप्लाई बंद रही।

जानकारी के अनुसार मीरा चौक स्थित 250 केवी के ट्रांसफार्मर में बुधवार रात 8:30 बजे फाल्ट होने के कारण भूप कॉॅलोनी की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सूचना मिलने पर चहल चौक सब स्टेशन की विद्युत टीम मौके पर पहुंची और रात को मरम्मत कार्य शुरू किया। मगर देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका। इस कारण भूप कॉॅलोनी के लगभग 100 मकानों की विद्युत सप्लाई पूरी रात बंद रही। जेईएन राजीव अरोड़ा ने बताया कि सुबह 7 बजे ही विद्युत टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य शुरू किया।