पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यही दूषित पानी पीते रहे तो कैंसर रोगियों की तादाद बढ़ जाएगी

यही दूषित पानी पीते रहे तो कैंसर रोगियों की तादाद बढ़ जाएगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। राज्य मानवाधिकारआयोग के अध्यक्ष एचआर कुड़ी ने कहा है कि जिले के लोगों को पीने के लिए सप्लाई हो रहे पानी की यही हालत रही तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इस पानी से घर-घर में डायरिया, लीवर एवं चर्म रोग सहित कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे बढ़ जाएंगे।
यह चिंता उन्होंने यहां कलेक्ट्रेट सभा हाल में आयोजित जन सुनवाई शिविर में जताई। उन्होंने जल संसाधन एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से हर विषय पर सवाल किए तथा उन्हें नशावृत्ति, मिलावट एवं पेंशन लटकाने के मुद्दे पर खरी-खोटी सुनाई।

स्वाइन फ्लू से एक की मौत?

जनसुनवाई में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कुड़ी ने स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट मांगी। इस पर सीएमएचओ ने कहा लगभग कंट्रोल में है। सैंपल वाले दिन ही रिपोर्ट जाती है। अब तक 62 सैंपल लिए गए, जिनमें से 58 की रिपोर्ट चुकी। उन्होंने आश्चर्यजनक तरीके से कहा कि स्वाइन फ्लू से एक की मौत हुई है, जबकि अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूकता के लिए पंफलेट्स बंटवाए जा रहे हैं।

जनसुनवाई के दौरान लोगों की आई शिकायतों की कड़ी में उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागृति जरूरी है। पब्लिक पैलेस, मैरिज पैलेस के गंदगी फैलाने, तेज आवाज में गाने चलाने आदि के बारे में उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन की ओर मुखातिब होकर कहा कि बेशक सशक्त कानून नहीं लेकिन संचालकों को 133 में पाबंद किया जा सकता है।
उन्होंने जल संसाधन, जलदाय, मोटरयान दुर्घटना, पशु पालन आदि विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर आरएस जाखड़, एडीएम किरोड़ीलाल मीणा, एसडीएम कैलाश चंद्र शर्मा, पीएचईडी, इरीगेशन विभाग के एक्सइएन, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।

औषधि नियंत्रण विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई

अध्यक्षने खाद्य पदार्थों में मिलावट पर खूब सवाल-जवाब किए। सीएमएचओ बंसल ने एक बार कहा, पद रिक्त चल रहे हैं। कार्यभार ज्यादा है। तब उन्होंने ओषधि नियंत्रण विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पूछा कितने मेडिकल स्टोर की जांच की गई। ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि 408 मेडिकल स्टोर की जांच की गई।
18 के लाइसेंस सस्पेंड किए गए। इस पर तपाक से कुड़ी ने पूछा कितने दिन के लिए। जवाब वही सात दिन। इस पर उन्होंने कहा, इलाके में नशावृत्ति अधिक है। आप लोग जांच नहीं करते। नशे की दवाइयां बिक रही हैं और लाइसेंस निरस्त क्यों नहीं करते। 18 लाइसेंस निलंबित। इससे साफ लगता है विभाग कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता।

एसपी ने कहा, पुलिस से नहीं मांगते सहयोग

एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि यह आरोप गलत है कि पुलिस औषधि नियंत्रण विभाग से सहयोग नहीं करती, बल्कि विभाग उनसे सहयोग ही नहीं मांगता। उन्होंने पूर्व में भी विभाग को खुद सूचना देकर पुलिस भिजवाई। मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने जिले के लोगों को मिल रहे पेयजल की स्वच्छता का सवाल उठाया।
इस पर कलेक्टर आरएस जाखड़ ने माइनर को ऊपर से ढंकने की जानकारी दी। इस पर कुड़ी ने कहा कि जिले में अनेक नहरें कस्बों से होकर गुजरती है। क्या उनका पानी लोग पीते हैं। इस पर जल संसाधन िवभाग के पीएचईडी ने कहा कि यही पानी पीने में इस्तेमाल होता है लेकिन फिल्टर होकर।

याद रखें आपको भी रिटायर होना है

जनसुनवाई के दौरान कुछ लंबित पेंशन प्रकरणों में फरियादियों के पहुंचने पर कुड़ी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जिले में कर्मचारियों से सेवा सत्यापित करवाने का प्रचलन सही नहीं है। एक वृद्ध कर्मचारी जो आपके परिवार का हिस्सा रह चुका है, सर्विस सत्यापित करवाने के लिए भटकते-भटकते उसकी मृत्यु हो जाती है।
ऐसे में उसकी प|ी से सत्यापन मांगा जाता है। अनेक अनपढ़ महिलाओं को इनकी जानकारी तक नहीं होती। यह कर्मचारी से अन्याय है। उन्होंने सख्ती भरे लहजे में कहा कि याद रखें आपको भी रिटायर होना है। उन्होंने सीएमएचओ से स्वाइन फ्लू सहित अन्य घातक रोगों की रिपोर्ट मांगी।