- Hindi News
- 16 फरवरी से चालू होंगी कोहरे के कारण बंद हुई तीन ट्रेन
16 फरवरी से चालू होंगी कोहरे के कारण बंद हुई तीन ट्रेन
श्रीगंगानगर| कोहरेके कारण 30 दिसंबर से डेढ़ महीने तक बंद हुईं तीन ट्रेनें 16 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इससे पंजाब, हरियाणा, जम्मू, यूपी हावड़ा जाने यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। 16 फरवरी को उद्यान आभा ट्रेन तूफान हावड़ा से चलकर 18 फरवरी को श्रीगंगानगर पहुंचेगी। श्रीगंगानगर से यह ट्रेन इसी दिन रात को अपने निर्धारित समय रात 9:00 बजे रवाना होगी। वहीं, जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन 18 फरवरी को श्रीगंगानगर से रवाना होगी। इसके अलावा अंबाला इंटरसिटी ट्रेन 16 फरवरी को अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजे जाएगी। आरक्षण केंद्र प्रभारी उमेद पाल सिंह ने बताया कि इन सभी तीनों ट्रेनों के रिजर्वेशन होना शुरू हो चुके हैं।