- Hindi News
- यूआईटी के भूंखड़ों की नीलामी के दूसरे दिन केवल दो प्लॉट बिके
यूआईटी के भूंखड़ों की नीलामी के दूसरे दिन केवल दो प्लॉट बिके
श्रीगंगानगर| यूआईटीद्वारा गुरुवार को कराई गई भूखंड़ों की नीलामी में केवल दो ही प्लॉट बिक पाए। अन्य प्लॉटों के उचित दाम मिलने के कारण यूआईटी ने एक बार फिर भूखंड़ों को अपने पास सुरक्षित कर लिया। इनकी फिर से नीलामी कराई जाएगी। गुरुवार विभाग द्वारा 13 भूखंड़ों की नीलामी के लिए बोली लगवाई गई, लेकिन इनमें से दो प्लाटों को ही विभाग के अनुसार बोली मिली। इन प्लाटों की बोली तीसरी बार करवाई गई थी। वहीं, शुक्रवार को सद्भभावना नगर स्थित दस भूखंडों की नीलामी करवाई जाएगी। बुधवार को यूआईटी द्वारा 8 भूखंडों की नीलामी कराई गई थी।