- Hindi News
- पी ब्लॉक में मां बेटे को अज्ञात लोगों ने पीटा, पर्स छीन कर ले गए
पी ब्लॉक में मां-बेटे को अज्ञात लोगों ने पीटा, पर्स छीन कर ले गए
श्रीगंगानगर| शहरमें लूटपाट की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी खुलेआम ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं। पी ब्लाॅक निवासी रजनी भाटिया प|ी सुनील भाटिया ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए जानकारी दी कि वह बुधवार को रात करीब 9 बजे अपने पुत्र के साथ एक्टीवा गाड़ी एल ब्लाक हनुमान मंदिर मार्ग से अपने घर जा रही थी। सामने से रही एक टोयटा गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उनके रुकने के साथ रास्ते में ही उन्होंने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी तथा रजनी का पर्स छीनकर ले गए।