पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुप्ती गंडासे से मारपीट कर 20 हजार रुपए छीने, मुकदमा दर्ज

गुप्ती गंडासे से मारपीट कर 20 हजार रुपए छीने, मुकदमा दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर| श्रीगंगानगर

33एमएल के बोहड सिंह पुत्र हरजीत सिंह ने गांव 10 एमके के गुरमीत सिंह पुत्र करतार सिंह के खिलाफ मारपीट रुपए छीनने का मुकदमा मुकलावा थाने में दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार हरजीत ने बताया है कि वह बुधवार सुबह 10 बजे गांव में ही किसी परिचित के यहां जा रहा था। इस बीच गुरमीत उसके साथियों ने उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उन्होंने गुप्ती गंडासे लाठियों से पीटने लगे। इसके बाद आरोपियों ने पास में रखे 20 हजार रुपए भी छीन ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।