पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्मी के दस्ते के सहयोग से बम को किया डिफ्यूज

आर्मी के दस्ते के सहयोग से बम को किया डिफ्यूज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3 वाई के खेत में मिला था बम

श्रीगंगानगर|3वाईऔर कालियां गांव के बीच सड़क किनारे पर मिट्टी के ढेर पर पड़े मिले बम जैसे उपकरण को पुलिस ने बुधवार को साधुवाली छावनी से आए बम रोधी दस्ते के सहयोग से निष्क्रिय किया। सदर थाने से उप निरीक्षक रघुवीर सिंह भी सुबह मौके पर मय जाब्ते पहुंचे।

रोशनीकरने के उपयोग का उपकरण: उपनिरीक्षक ने बताया कि साधुवाली छावनी से आए बम रोधी दस्ते ने बम जैसे दिखने वाले उपकरण की जांच के बाद बताया कि यह 2 इंच मोटर का राउंड है। जो करीब 8 से 10 किलो वजनी है तथा 5 इंच लंबा 2 इंच मोटा है। इसका उपयोग लाइट के तौर पर किया जाता है। ताकि दूर किसी को सूचित किया जा सके कि आगे खतरा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बम के चारों ओर मिट्टी के कट्टे लगा दिये थे।

नहरसे निकाली मिट्टी से निकला: पुलिसने बताया बुधवार को 3 वाई और कालियां गांव के बीच सड़क किनारे सुरेंद्र पाल सिंह के खेत के बाहर बम पड़े होने की सूचना मिली थी।

इस पर मौके पर जाकर बम को सुरक्षित रख आर्मी को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि यहां नहर पर मिट्टी की खुदाई के दौरान यह बम उसमें से निकला है, इसलिए बम पर मिट्टी लगी हुई थी।