पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्यान विभाग के सहायक निदेशक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेत में ड्रिप लगाने के बदले लिए थे रुपए

क्राइमरिपोर्टर|श्रीगंगानगर

किन्नूके बाग में ड्रिप यंत्र लगवाने के बदले हजारों रुपए ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। करणपुर के चक 1 निवासी गुरमेल उसके भाई निर्मल पुत्र इकबाल सिंह ने सहायक निदेशक उद्यान सहित अनेक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले के अनुसार आरोपियों ने उनसे समय समय पर ड्रिप यंत्र से खेती के नाम पर रुपया लिया, लेकिन इस सुविधा का लाभ नहीं दिया। खेत में उन्होंने पहले एक बार घटिया कंपनी का ड्रिप यंत्र भी लगवाया लेकिन शिकायत पर वे वापस इस यंत्र को ले गए। इसके बाद तो उन्होंने दोबारा ड्रिप लगाई और ही पूर्व में लिए गए रुपए लौटाए।

ऐसेदिया धोखा

गुरमेलका आरोप है कि उसके पास 8 बीघा किन्नू का बाग है। पिछले दिनों बाग में ड्रिप संयंत्र लगाने के लिए सहायक कृषि अधिकारी हरीश शर्मा से मिला था। हरीश ने सहायक कृषि अधिकारी सुन्दर श्याम से मिलवाया। ये दोनों उसे होमलैण्ड सिटी स्थित फर्म इरिगेशन नेटो फर्म प्राइवेट लिमिटेड लेकर गए। जहां सहायक निदेशक उद्यान जीआर मटोरिया ने उसे मिलवाया। उन्होंने जानकारी दी कि ड्रिप संयंत्र लगाने के लिए राज्य सरकार 86 फीसदी अनुदान देती है। शेष 14 प्रतिशत राशि पहले जमा करा दो। उन्होंने इससेे पूर्व 10 हजार रुपए सौर ऊर्जा 50 हजार इरिगेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम का ड्राफ्ट ले लिया। वहीं ड्रीप संयंत्र के 65 हजार रुपए भी ले लिए।

घटियाउपकरण लगाया

गुरमेलने बताया कि उन्होंने रुपए जमा करवाने के बाद खेत में एक घटिया कंपनी का ड्रिप यंत्र लगा दिया। इस पर उनसे बात की गई तो उन्होंने वापस अपना लगाया यंत्र ले लिया। बाद में जब गुरमेल नए यंत्र के लिए उनसे मिलने गया तो उन्होंने तो नया कंपनी का ड्रिप यंत्र दिया और ही रुपए लौटाए।