पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस का रेस्टोरेंट पर छापा, युवक युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा

पुलिस का रेस्टोरेंट पर छापा, युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर| श्रीगंगानगर

कोतवालीथाना पुलिस ने शहर में एच ब्लाक डिग्गी स्थित एक रेस्टोरेंट में छापा मार युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि पी ब्लॉक स्थित एक रेस्टोरेंट में पिछले कई दिनों से युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रह रहा था। यहां देर रात तक जोड़े आते हैं तथा अश्लील हरकतें भी करते हैं। इस पर पुलिस ने सीआई विष्णु खत्री के निर्देशन में गुरुवार को दोपहर रेस्टोरेंट पर दबिश दी। पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन पुलिस ने छह युवक-युवतियों को मौके से पकड़ा। युवतियों को नाम पते पूछने के बाद मौके से ही भेज दिया, जबकि युवकों को 151 में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मौके से हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी लखविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, 20 एच सिविल लाइन निवासी शुभम पुत्र पृथ्वी सिंह पुरानी आबादी के गुरुनगर निवासी मनिन्दर सिंह पुत्र सरदूल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

नगरपरिषद के जेईएन का बेटा भी : पुलिसने बताया कि आरोपियों में एक लखविंदर सिंह रेस्टोरेंट संचालक है, इसने मौके पर पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जबकि दो युवकों में से एक नगर परिषद के जेईएन दूसरा गोदारा कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी का बेटा है।