फ्री डेंटल कैंप आयोजित
श्रीगंगानगर. विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सुरेंद्रा डेंटल कॉलेज की टीम ने नि:शुल्क डेंटल कैंप लगाया। इस दौरान विद्यालय के सभी स्टूडेंट्स के दांतों की फ्री जांच की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इससे पहले विद्यालय के स्टूडेंट्स ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के साथ रैली निकाली थी।