पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौर ऊर्जा संयंत्रों की लॉटरी 23 को

सौर ऊर्जा संयंत्रों की लॉटरी 23 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौर ऊर्जा संयंत्रों की लॉटरी 23 को

उद्यानविभाग निदेशक कार्यालय में होगा ड्रा

एग्रीकल्चररिपोर्टर, श्रीगंगानगर. जिलेमें सौर ऊर्जा स्थापित करने के इच्छुक किसानों को लॉटरी के जरिए आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे।

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक बलदेवसिंह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में जिले के उद्यानिकी वाले किसानों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों का राज्य सरकार एवं विभाग की ओर से 350 का लक्ष्य मिला था। जबकि विभाग में अब तक 880 किसानों ने आवेदन जमा कराए। सहायक निदेशक ने बताया कि किसानों के सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रति बढ़े रुझान को देखते हुए लक्ष्य 500 कर दिया है। यही नहीं आवेदन और प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति लॉटरी के जरिए तय की जाएगी। कलेक्टर आरएस जाखड़ के निर्देशानुसार गठित कमेटी विभाग अब सौर ऊर्जा के इच्छुक किसानों के आवेदनों की 23 फरवरी को सहायक निदेशक कार्यालय में लॉटरी निकालेगी।