पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता की संपत्ति से वंचित करने का आरोप

पिता की संपत्ति से वंचित करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। करणपुरके वार्ड 12 निवासी कृष्णा प|ी ओमप्रकाश ने जरिए इस्तगासा चक 6 निवासी करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। कृष्णा ने बताया कि उसके पिता लालचंद निवासी वार्ड 30 चहल चौक के नाम 6 छोटी में जमीन थी। 12 जून 07 को उनका देहांत हो गया था। मृत्यु के करीब सात साल बाद उनकी वसीयत खोली गई तो पता चला कि 6 छोटी के सावित्री, विजय कुमार, दीनदयाल 2-3 अन्य ने पिता की वसीयत फर्जी तैयार करा संपत्ति अपने नाम करा ली। जबकि कानूनन पिता की संपति में बेटी का अधिकार होता है।