- Hindi News
- दूसरे दिन भी निरीक्षण में नहीं जा सके प्रशासनिक अफसर
दूसरे दिन भी निरीक्षण में नहीं जा सके प्रशासनिक अफसर
सिटी रिपोर्टर। श्रीगंगानगर.
पीएमदौरे का असर दो दिवसीय संबलन अभियान के आखिरी दिन भी नजर आया। अधिकतर प्रशासनिक अधिकारी अपनी व्यस्तता के चलते स्कूलों में शिक्षा का स्तर जांचने नहीं पहुंच सके। हालांकि, कुछ अफसरों ने समय निकाल कर विद्यालयों का दौरा करके शिक्षा स्तर की जांच की।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रहे संबलन अभियान का गुरुवार को दूसरा दिन था। कलेक्टर एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गुरुवार को भी स्कूलों में शिक्षा स्तर जांचने नहीं पहुंच सके। हालांकि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार सुबह ही निरीक्षण करने मटका चौक स्थित बालिका स्कूल में पहुंचे और शिक्षा स्तर की जांच की।
बच्चियोंके जवाब सुनकर अधिकारी ने दी शाबासी
जिलापरिषद के कार्यकारी अधिकारी गुरुवार सुबह 10 बजे मटका चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने छठी, 7वीं 8वीं कक्षा में शिक्षा व्यवस्था जांची। छात्राओं से छठी कक्षा में उन्होंंने गणित के प्रश्न पूछते हुए छात्राओं से गणित के अंकों को आरोही अवरोही क्रम में करने को कहा। अधिकतर छात्राओं ने प्रश्नों के सही उत्तर दिए, जिसके बाद उन्हें शाबासी भी मिली। वहीं जो छात्राएं जवाब नहीं दे सकीं उन्हें प्रश्नों को कैसे हल करना, परीक्षा की तैयारी कैसे करें, इसके टिप्स भी दिए।
रिजर्व-डेमें अधिकारी कर सकते हैं शेष रहे स्कूलों का निरीक्षण
संबलनअभियान में 13 फरवरी को रिजर्व-डे रखा गया है। जो स्कूल रह गए हैं, उनमें शुक्रवार को निरीक्षण किया जाएगा। संबलन के तहत सभी अधिकारियों को दो-दो स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी थी, मगर बिजी शेड्यूल के चलते अधिकतर अधिकारी एक भी विद्यालय का निरीक्षण नहीं कर पा रहे। ऐसे में शिक्षाधिकारियों ने उम्मीद जताई हैं कि शायद अधिकारी शुक्रवार को रिजर्व-डे में निरीक्षण करेंगे।
पहलेदिन 91 और दूसरे दिन 89 स्कूलों का हुआ निरीक्षण
संबलनअभियान के तहत दो दिनों में 214 स्कूलों का निरीक्षण होना था। मगर अधिकारियों के व्यस्त कार्यक्रम और निजी कारणों के चलते कई प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाधिकारी निरीक्षण करने स्कूलों में नहीं पहुंच सके। ऐसे में दो दिनों में सिर्फ 180 स्कूलों का ही निरीक्षण हो सका। पहले दिन 91 स्कूल और दूसरे दिन 89 स्कूलों का निरीक्षण हुआ।
श्रीगंगानगर. मटका चौक स्कूल मेंसंबलन अभियान में प्रश्न पूछते सीईओ नवनीतकुमार।