पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 छोटी में दहशत, दवा मांगने अस्पताल पहुंच रहे लोग

3 छोटी में दहशत, दवा मांगने अस्पताल पहुंच रहे लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3 छोटी में दहशत, दवा मांगने अस्पताल पहुंच रहे लोग

श्रीगंगानगर. 3छोटी निवासी रवि आचार्य के घर पॉजिटिव और संभावित मरीजों के मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में कुछ इस तरह की दहशत है कि घर से बाहर निकलने पर वे मुंह बांधकर निकल रहे हैं। जबकि रवि की गली नंबर 8 में लोग जाने से कतराने लगे हैं। आलम यह है कि लोग जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू सेंटर में टेमी फ्लू लेने जा रहे हैं। वहीं, इस तरह के लोगों के आने से अब डॉक्टर भी परेशान हो रहे हैं। डॉक्टर्स को बार-बार उनकी काउंसिलिंग करनी पड़ती है कि सामान्य लक्षण स्वाइन फ्लू नहीं है।