पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू संभावितों के भी पॉजीटिव होने की आशंका

स्वाइन फ्लू संभावितों के भी पॉजीटिव होने की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. स्वास्थ्यविभाग की ओर से दिखावे के लिए अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाकर खानापूर्ति कर दी गई। वार्ड में भर्ती करने वालों मरीजों के लिए केवल एक कमरा बनाया गया। हाल यह है कि संभावित और पॉजीटिव दोनों ही मरीज एक ही कमरे में भर्ती हो रहे हैं। पॉजिटिव के साथ भर्ती होने पर संभावितों को भी पॉजिटिव होने का खतरा है। इस दहशत से मरीज अस्पताल में केवल जांच कराकर घर वापस लौट रहे हैं। जबकि भर्ती किए गए मरीज कुछ ही घंटों में अस्पताल छोड़ दे रहे। शुक्रवार को भी 3 मरीज बीएल छाबड़ा, गुरदेव सिंह, और विद्या भाग गए थे। इनमें विद्या पॉजिटिव है।