पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपके कारण पहले सरकार को नीचा देखना पड़ा है एडीएम

आपके कारण पहले सरकार को नीचा देखना पड़ा है- एडीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटीकल रिपोर्टर|श्रीगंगानगर

जिला प्रमुखपद के लिए फार्म भरते समय बार-बार रोकने के बावजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा पूर्व विधायक डॉ.ओपी महेंद्रा अपनी-अपनी पार्टी का फार्म भरवाने जिला परिषद सभागार में चले गए।

कुछ देर बाद एडीएम वासुदेव मालावत आए और पुलिस कर्मियों पर नाराज हुए। उन्होंने कहा आप लोगों के कारण पहले नगरपरिषद सभापति चुनाव में सरकार को नीचा देखना पड़ा है। आपने उन्हें अंदर जाने से रोका क्यों नहीं। इसके लिए कलेक्टर से परमिशन ली जानी चाहिए थी। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व विधायक ने सभागार में प्रवेश के लिए तर्क दिया कि वे पार्टी सिंबल लेकर आए हैं, इसलिए सभागार में जाने से मना नहीं किया जा सकता। थोड़ी देर तक हल्की तकरार के बाद भाजपा के डॉ. महेंद्रा और कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा जिला परिषद के सभागार में चले गए।