ग्रामीण विकास पहली प्राथमिकता
पॉलिटिकल रिपाेर्टर|श्रीगंगानगर
नवनिर्वाचित पंचायतसमिति प्रधान पुरुषोत्तम सिंह बराड़ ने कहा है कि वे सभी को साथ लेकर गांवों का विकास कराएंगे। उन्होंने एक सवाल पर स्वीकार किया कि केंद्र से लेकर गांव तक अब कड़ी से कड़ी जुड़ गई है और ग्रामीण विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पार्टी स्तर के नारे सबका साथ सबका विकास पर जोर देते हुए कहा कि गांव तेजी से बदल रहे हैं। यहां स्वच्छता एक चुनौती है। गांवों में स्वच्छता की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। इसके अलावा अनेक चकों एवं गांवों में स्वच्छ पेजयल उपलब्ध कराएंगे। पेंशन कार्ड तैयार करवाए जाएंगे तथा बीपीएल को मकान योजना का लाभ दिलाया जाएगा। वे अपनी पार्टी के 18 सदस्यों के अलावा दो और मत मिलने के सवाल को टाल गए।