पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 57 हजार थैले बन गई चीनी

57 हजार थैले बन गई चीनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्री रिपोर्टर, श्रीगंगानगर।

गंगानगरस्टेट शुगर मिल में गन्ना पिराई कार्य अब पुन: ढर्रे पर गया है। शनिवार सुबह 10 बजे तक 3 लाख 90 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई की जा चुकी थी। मिल के उप महाप्रबंधक डीएस कौशिक ने बताया कि मिल में इस गन्ने से 57 हजार थैलों यानी 28 हजार 500 क्विंटल चीनी बनकर तैयार हो चुकी है।

एक सवाल पर कौशिक ने बताया कि पहली कोशिश यही है कि बॉन्ड के अनुकूल 5.5 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर दी जाए। इसके बाद बचे हुए गन्ने की वरियता के अनुसार पर्ची वितरित की जाएगी। इस प्रकार मिल प्रबंधन किसानों के सारे गन्ने की पिराई करने की हर हाल में कोशिश करेगा। एक अनुमान के अनुसार 9 लाख क्विंटल गन्ना होने की संभावना है। अगर सारे गन्ने की पिराई की जाती है और मिल इसी रफ्तार से सुचारू रूप से चलती रही तो अभी दो माह का समय और लग सकता है। कौशिक ने बताया कि मिल प्रबंधन दूसरे राज्यों की मिल्स के संपर्क में है। अगर यहां पिराई नहीं की जा सकी तो पड़ोसी राज्यों में गन्ना भेजा जा सकता है।

किसानोंमें पिराई को लेकर चिंता

उधरगन्ना उत्पादक प्रबंधक किसान समिति को चिंता है कि शुगर मिल सारे गन्ने की पिराई के मूड में नहीं है। उसे इस बात पर भी चिंता है कि दो माह तक गन्ने की छिलाई (हार्वेस्टिंग) में दूसरे राज्यों से आए श्रमिक नहीं रुकेंगे और वे पहले ही चले जाएंगे। इससे गन्ने की फसल उनके खेतों में खड़ी रह जाएगी।