- Hindi News
- बैंक अकाउंट हैक कर डेढ़ घंटे में की 36 हजार की शॉिपंग
बैंक अकाउंट हैक कर डेढ़ घंटे में की 36 हजार की शॉिपंग
लालगढ़जाटान निवासी अंग्रेज सिंह के एटीएम से मात्र डेढ़ घंटे में 36 हजार से अधिक रुपए निकल गए। सो कर जागे अंग्रेज ने जब मोबाइल देखा तो कई मैसेज इनबॉक्स में मिले। खोलकर देखा तो पैसे निकलने की सूचनाएं देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लालगढ़ जाटान निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि लालगढ़ एसबीबीजे बैंक में उसका खाता है। 3 फरवरी को उसने खाते में 45 हजार रुपए जमा कराए थे। शनिवार दोपहर जब वह घर में सोकर उठा तो मोबाइल पर नजर गई। जिसमें 16 मैसेज पड़े थे। मैसेज पढ़ते ही अंग्रेजसिंह सन्न रह गया। क्योंकि हर मैसेज में रुपए निकलने की जानकारी थी। परेशान अंग्रेज सीधे बैंक शाखा में गया, लेकिन शनिवार होने के कारण शाम तक बैंक बंद हो चुका था। इसके बाद उसने अपने एक साथी की मदद से टोल फ्री नंबर से एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया।