- Hindi News
- ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, शिनाख्त नहीं
ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, शिनाख्त नहीं
श्रीगंगानगर। लालगढ़फाटक के पास शनिवार दोपहर एक किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। आसपास के लोगों की जानकारी पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सदर थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 11 बजे लालगढ़ फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करता एक किशोर ट्रेन की चपेट में गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ समय बाद आसपास से गुजरे राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी।