पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज आएगा खाद का एक और रैक

आज आएगा खाद का एक और रैक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। इलाकेमें यूरिया खाद के संकट को देखते हुए इस माह 15000 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की जाएगी। कृषि विभाग के सहायक निदेशक वासुदेव मिगलानी ने बताया कृभको का एक रैक रविवार को पहुंचने की संभावना है। इसमें से क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के अलावा ग्राम सेवा सहकारी समितियों को भी खाद वितरित की जाएगी। इसी खाद में से अब तक जिला मुख्यालय पर किसानों में खाद की बांटी गई पर्चियों के आधार पर उनको प्राथमिकता से सोमवार को खाद वितरित की जाएगी। इसके अलावा नेशनल फर्टीलाइजर कंपनी का एक रैक 10 फरवरी को पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अब तक 15 हजार में से 5500 मीट्रिक टन खाद पहुंच गई है।