पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज

राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर| श्रीगंगानगर

मटीली राठान थाने में गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों पर बिजली चोरी करने, बिजली कर्मचारियों से अभद्रता करने तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि मिर्जेवाला के जेईएन अजीत कुमार पांडे ने मुकदमें में बताया है कि वह शुक्रवार को शाम मटीली राठान गांव में सूचना पर बिजली की चोरी पकड़ने गया था। जहां गांव के काला सिंह सहित 4-5 अन्य ने अवैध तार कुंडियां लगा रखी थी। कुंडियां हटाने की कोशिश की तो उन्होंने तार हटाने नहीं दिए, साथ ही राजकार्य में बाधा भी पहुंचाई।