श्रीगंगानगर. तीन पुली के पास दो बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अबोहर पंजाब निवासी सुखदेव सिंह अपनी पत्नी राजकौर के साथ गंगानगर में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तीन पुली के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक निकली, जब तक वह संभलते वह बाइक भिड़ गई। जबकि घटना के बाद दूसरा बाइकसवार भाग निकला।