- Hindi News
- पुरुषोत्तम बराड़ बने श्रीगंगानगर पंचायत समिति के प्रधान
पुरुषोत्तम बराड़ बने श्रीगंगानगर पंचायत समिति के प्रधान
पॉलिटिकल रिपोर्टर, श्रीगंगानगर।
27 सदस्यीय श्रीगंगानगरपंचायत समिति में पुरुषोत्तम सिंह बराड़ प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 21 वोट मिले जबकि कांग्रेस के सुभाष सुथार को 6 वोट पड़े। आजाद प्रत्याशी शमशेरसिंह बराड़ को कोई वोट नहीं मिला।
इससे पहले शनिवार को यहां जिला परिषद परिसर में सुबह से ही पुलिस का जाब्ता तैनात कर दिया गया। पंचायत समिति कार्यालय के पीछे हॉल मेें रिटर्निंग अधिकारी कैलाश शर्मा की देखरेख में प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई। निर्धारित समय पर कांग्रेस के सुभाष सुथार, भाजपा के पुरुषोत्तमसिंह बराड़ एवं निर्दलीय शमशेर सिंह बराड़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के कुछ देर बाद नामांकन पत्रों की जांच कर सभी तीनों प्रत्याशियों के प्रपत्र सही पाए जाने की सूची हॉल के बाहर चस्पां कर दी गई।
रणजीतएवं प्रियंका चौधरी को रोका
मतदानके दौरान जैसे ही भाजपा सदस्य 3.50 बजे मतदान करने पहुंचे तो मतदान स्थल के बाहर कतार में खड़े हो गए। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रमाण पत्रों की जांच की। इस दौरान रणजीतसिंह एवं प्रियंका चौधरी को रोक लिया गया। वे प्रमाण पत्र लेकर नहीं पहुंचे थे। बाद में उनके साथ आए कार्यकर्ता प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे तो मतदान करने हॉल के भीतर प्रवेश किया।
बादमें आए कांग्रेस सदस्य
कांग्रेसकी ओर से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे सुभाष सुथार के साथ कुलविंद्र सिंह, रेखा रानी, अमरपाल कौर, बाबूदेवी एवं सुनीता रानी वोट करने पहुंचे।
प्रमाणपत्र सबके बाद, मतदान पहले
पंचायतसमिति चुनाव में सबसे पहले मतदान करने वाले वे ही सदस्य थे जिन्होंने आज ही प्रमाण पत्र प्राप्त किए थे। सर्वप्रथम मतदान करने 3.47 बजे कुलवंत कासनिया, विनोद कुमार, मनदीप कौर और भूपिसंह पहुंचे। वे मतदान करके जा रहे थे कि उसी समय भाजपा प्रधान पद के प्रत्याशी पुरुषोत्तम सिंह बराड़ भाजपा के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे। इनमें पुष्पेंद्रजीत कौर, अशोक कुमार, प्रियंका, राजेन्द्र कुमार, सुमितारानी, सोनू आदि शामिल थे।
अंतमें आए संतोख सिंह एवं शमशेर
भाजपाएवं कांग्रेस सदस्य वोट देकर जा चुके थे। सभी सदस्य चार बजे तक मतदान कर चुके थे। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी शमशेर सिंह बराड़ एवं संतोखसिंह का इंतजार होने लगा। काफी देर बाद शमशेर सिंह 4.26 बजे अकेले ही मतदान करने पहुंचे। संतोखसिंह 4.49 बजे वोट डालने आए। इनके मतदान के मात्र दस मिनट बाद ही वोटों की गिनती कर तत्काल परिणाम घोषित कर दिए गए।
शमशेरने नहीं किया खुद को मतदान
प्रधानपद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले शमशेर सिंह को कोई वोट नहीं मिला। उन्होंने स्वयं को ही मतदान नहीं किया। इस प्रकार पुरुषोत्तमसिंह बराड़ 15 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए। शाम 5.04 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा ने पुरुषोत्तम को प्रमाण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर पराजित प्रत्याशी सुभाष सुथार भी मौजूद थे।