- Hindi News
- डीबीटीएल से जोड़ने के लिए शहरों में खुलेंगे आधार पंजीकरण केंद्र
डीबीटीएल से जोड़ने के लिए शहरों में खुलेंगे आधार पंजीकरण केंद्र
श्रीगंगानगर. लोगोंको डीबीटीएल से जोड़ने के लिए सरकार ने प्रशासन की स्थायी कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में प्रशासन, गैस एजेंसियों, बैंक रसद विभाग को शामिल किया गया है। सरकार ने ये आदेश सभी कलेक्टर्स को भिजवाए हैं। सूत्रों के अनुसार कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी के सदस्य सचिव डीएसओ होंगे, जबकि संबंधित लीड बैंक ऑफिसर, गैस कंपनियों के जिला स्तरीय प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे। कमेटी सभी गैस एजेंसी पर डीबीटीएल फार्म जमा कराने के लिए काउंटर्स शुरू कराएगी, साथ ही शहरों में आधार पंजीकरण केंद्र भी खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर आधार कार्ड बनाए जाएंगे।