- Hindi News
- डायलिसिस के लिए तपोवन में लगेगी नई मशीन, मरीजों को मिलेगी सुविधा
डायलिसिस के लिए तपोवन में लगेगी नई मशीन, मरीजों को मिलेगी सुविधा
श्रीगंगानगर. रोटरीक्लब श्रीगंगानगर के तत्वावधान में तपोवन चिकित्सालय में जरूरतमंद मरीजों के लिए डायलिसिस मशीन लगाई जाएगी। जिसमें बाजार से बहुत कम कीमतों पर मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में तीन मशीनें हैं, जो मरीजों की संख्या को मुकाबले में कम पड़ती है। ऐसे में मशीन की जरूरत को देखते हुए उन्होंने रोटरी क्लब इंटरनेशनल को 6 लाख रुपए का प्रोजेक्ट भिजवाया था। जो स्वीकृत हो चुका है, इस बजट से अब जल्दी ही तपोवन अस्पताल में डायलिसिस के लिए नई मशीन स्थापित कराई जाएगी।