- Hindi News
- वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
श्रीगंगानगर. अरोड़वंशपब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर की गई। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
नि:शुल्कपरामर्श कैंप आज
श्रीगंगानगर. रोटरीक्लब ईस्ट के तत्वावधान में 8 फरवरी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में कैंसर रोगियों के लिए नि:शुल्क परामर्श कैंप लगाया जाएगा। इसमें दिल्ली के कैंसर रोग विशेषज्ञ रोगियों को परामर्श देंगे। प्रोजेक्ट चेयरमैन श्याम जैन ने बताया कि संस्था हर माह इस कैंप का आयोजन करती है।
मंगलचंदबने जिलाध्यक्ष
श्रीगंगानगर. श्रीविश्वकर्मा इलेक्ट्रिक ट्रेड एंड लेबर संघ की कार्यकारिणी शनिवार को सर्वसम्मति से घोषित की गई। इस दौरान मंगल चंद शर्मा जिलाध्यक्ष, अविनाश सिंह महामंत्री, उमाशंकर वर्मा कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र कुलचानिया दीपक शर्मा उपाध्यक्ष, सहित अन्य कई पदों के लिए सदस्यों की नियुक्ति की गई।
आजबांटेंगे राशन
श्रीगंगानगर. डेरासच्चा सौदा के तत्वावधान में 8 फरवरी को 40 गरीब और असहाय परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा। संस्था के वेदप्रकाश ने बताया कि उनकी संस्था हर माह गरीबों में राशन वितरित करती है। रविवार को सुखाड़िया शॉपिंग सेंटर बिहाणी कॉलेज के सामने दोपहर 2 से 4 बजे तक राशन वितरित किया जाएगा।
शिक्षककल निकालेंगे रोष मार्च
श्रीगंगानगर. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के नेतृत्व में 2012 में नियुक्त किए गए शिक्षक सोमवार को सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालेंगे। संघ महामंत्री अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने बताया कि दो साल पहले सितंबर 12 में न्यायालय के आदेश की पालना में ग्रामीण विकास के माध्यम से अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन आज तक इनके वेतन नियमितीकरण पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।