- Hindi News
- डीसिल्टिंग के बाद भी कई इलाकों में फैला रहा गंदा पानी
डीसिल्टिंग के बाद भी कई इलाकों में फैला रहा गंदा पानी
म्यूनिसिपल रिपोर्टर। श्रीगंगानगर.
नगरपरिषदने शनिवार को कई जगह नालों की डीसिल्टिंग कराई गई, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। अभी भी शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां गंदा पानी पसरा हुआ है। पुरानी आबादी में नाला ओवरफ्लो होने से उदाराम चौक से ट्रक यूनियन तक के इलाके में गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
वहीं, ब्लॉक एरिया कई गलियां भी गंदे पानी से भरी पड़ी हैं। हालांकि नगरपरिषद द्वारा शहर के मुख्य नालों की डीसिल्टिंग का काम कराया गया। पुरानी आबादी स्थित पटवार ट्रेनिंग सेंटर के आसपास थड़ों को हटाकर नाले की सिल्ट निकलवाई। शिव चौक से चहल चौक तक सिल्ट निकालने का काम भी चलता रहा। वार्ड-21 में महिलाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद परिषद ने दिनभर इलाकों के थड़ों को तोड़कर डीसिल्टिंग कराई। वहीं, दोपहर 3 बजे के बाद भगत सिंह चौक से शिव चौक तक कई सफाई कर्मियों से साफ-सफाई कराई। सभापति का कहना है कि वार्ड-21 के मुख्य नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है। रविवार को उदाराम चौक नाले की साफ-सफाई करवाई जाएगी।
विनोबा बस्ती में नाले की सफाई के बाद सड़क पर पड़ी सिल्ट