पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जिला प्रमुख की प्राथमिकता

स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जिला प्रमुख की प्राथमिकता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. विकासके लिए जिले में शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा। यह कहना है नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण का। निर्वाचन के बाद भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों में विषय बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही शिक्षकों की कमी पूरी की जानी चाहिए। श्योराण ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ सड़कों नालियों के निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। सफाई, स्वच्छ पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य सुधार के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे।