पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरुषोत्तम की एक तरफा जीत

पुरुषोत्तम की एक तरफा जीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
27 सदस्यीय श्रीगंगानगर पंचायत समिति में पुरुषोत्तम सिंह बराड़ प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 21 वोट मिले जबकि कांग्रेस के सुभाष सुथार को 6 वोट पड़े। आजाद प्रत्याशी शमशेरसिंह बराड़ को कोई वोट नहीं मिला।

इससे पहले शनिवार को यहां जिला परिषद परिसर में सुबह से ही पुलिस का जाब्ता तैनात कर दिया गया। पंचायत समिति कार्यालय के पीछे हॉल मेें रिटर्निंग अधिकारी कैलाश शर्मा की देखरेख में प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई। निर्धारित समय पर कांग्रेस के सुभाष सुथार, भाजपा के पुरुषोत्तमसिंह बराड़ एवं निर्दलीय शमशेर सिंह बराड़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के कुछ देर बाद नामांकन पत्रों की जांच कर सभी तीनों प्रत्याशियों के प्रपत्र सही पाए जाने की सूची हॉल के बाहर चस्पां कर दी गई।