पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों में स्टूडेंट पढ़ेंगे शहीद आजम भगतसिंह की जेल डायरी

कॉलेजों में स्टूडेंट पढ़ेंगे शहीद आजम भगतसिंह की जेल डायरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। स्टूडेंटको अब शहीदे आजम भगत सिंह के जीवन और उनके आदर्शों से रूबरू होने का मौका मिल सकेगा। भगतसिंह की जीवनी पर आधारित पुस्तक को कॉलेजों की लाइब्रेरी में शामिल किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज निदेशालय जयपुर की ओर से सभी राज्य के सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपनी आवश्यकता के अनुसार इस पुस्तकों को खरीदकर लाइब्रेरी में शामिल करें। भगतसिंह की आत्मकथा पर आधारित पुस्तक “दि जेल डायरी ऑफ शहीद आजम सरदार भगतसिंह जी’ सरकार के निर्देशानुसार कॉलेज निदेशालय की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अमिला गिल ने सभी कॉलेजों को आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह पुस्तक पंजाब के लेखक अभय सिंह ने इस पुस्तक को लिखा है।