पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस महीने से नए राशन कार्डों पर ही मिलेगा राशन

इस महीने से नए राशन कार्डों पर ही मिलेगा राशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। पंचायतचुनाव खत्म होते ही राज्य सरकार ने नए राशन कार्ड लागू करने का निर्णय ले लिया है। नए राशन कार्ड इसी महीने से प्रभावी होंगे और ये कार्ड दिखाने पर ही लोगों को राशन दिया जाएगा। केवल उन्हीं लोगों को पुराने राशन कार्डों पर राशन दिया जाएगा, जिनके कार्ड अब तक नहीं आए हैं। सूत्रों के अनुसार जिले में 5.25 लाख लोगों में से करीब 3.90 लाख लोगों को महीनों पहले नए राशन कार्ड मिले थे। राज्य सरकार द्वारा इन कार्डों को लागू नहीं करने से लोगों को पुराने राशन कार्डों पर ही राशन मिल रहा था। पहले निकाय चुनाव और फिर पंचायतीराज चुनाव के चलते सरकार ने नए कार्डों को लागू नहीं किया। अब पंचायतीराज चुनाव खत्म होने के साथ ही सरकार ने इन्हें तत्काल प्रभाव से इसी महीने से लागू करने का फरमान जारी किया है।