- Hindi News
- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर घायल
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर घायल
लालगढ़में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार किशोर को टक्कर मार दी। घायल हालत में देख आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक लालगढ़ निवासी लक्की गांव के बाहर सामान लेने के लिए बाइक से निकला था। वापस लौटते समय गांव के पास मोड़ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर गया। ट्रैक्टर की टक्कर से वह बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर तेजी से भगा ले गया।