पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर में गंदगी डालने वालों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर

नहर में गंदगी डालने वालों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. कलेक्टरआरएस जाखड़ ने सिंचाई विभाग को हिदायत दी है कि नहरों में बहकर आने वाले मरे पशुओं को मुख्य नहर से ही निकाल दिया जाए, साथ ही यह भी तय किया जाए कि नहरों के किनारे होटल ढाबा संचालक गंदगी नहीं डालें।सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की बैठक लेते हुए कहा कि नहरों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, जिसमें लोगों तथा दुकानदारों को वहां गंदगी नहीं डालने के लिए कहा जाए। इसके बाद भी जो नहरों में गंदगी डाले, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जलदाय विभाग के अधिकारियों से भी उन्होंने कहा कि पानी का सुपर क्लोरीनेशन करने के बाद ही वह आमजन को सप्लाई किया जाए। कृषि अधिकारियों से यूरिया की उपलब्धता की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि यूरिया का वितरण जरूरत के अनुसार किया जाए। जहां मांग ज्यादा है, वहां ज्यादा पूर्ति की जाए। शिक्षा विभाग से उन्होंने कहा कि एकीकरण कार्यक्रम के तहत जो भी शिकायतें आई हैं, उनका तत्काल निस्तारण शुरू किया जाए। बैठक में एडीएम वासुदेव मालावत, किरोड़ीलाल मीणा, सीएमएचओ डा.नरेश बंसल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

डॉक्टर्सरेफर करने की प्रवृति छोड़ें

कलेक्टरने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में माना कि शहरों के साथ-साथ जिलेभर में डाक्टर्स की कमी है। फिर भी पीएचसी सीएचसी में डाक्टर्स वहां आने वाले रोगी का उपचार करें। इस बारे में सीनियर डाक्टर्स से भी सलाह लें। लेकिन मरीज को रेफर करने की प्रवृति को तुरंत छोड़ें।