- Hindi News
- आरयूबी मंे आड़े रहे मकान नहीं तोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन
आरयूबी मंे आड़े रहे मकान नहीं तोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन
श्रीगंगानगर. वार्ड न.49 पावर हाउस कार्यालय के सामने बसे घरों को तोड़ने के आदेश के खिलाफ इलाका वासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आरयूबी प्रोजेक्ट के मद्देनजर करणी सिंह मार्ग, बिजली बोर्ड के सामने निर्मित मकानों को तोड़े जाने निर्देश दिए गए हैं। मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन देते हुए अनुरोध किया अगर हमारा यहां रहना सरकार की योजना के आड़े में रहा है तो उन्हें जगहों पर भूमि अलाट और मकान खाली करने का समय दिया जाए। ताकि घर के मलबों को उठाकर सरकार द्वारा दिए गए प्लॉट में निर्माण किया जा सके।