- Hindi News
- एडीपीसी का अतिरिक्त कार्यभार गोस्वामी को
एडीपीसी का अतिरिक्त कार्यभार गोस्वामी को
श्रीगंगानगर.अतिरिक्त जिलाशिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हरचंद राम गोस्वामी को सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सोमवार को उन्हें अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी (एडीपीसी) का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। पिछले कई महीने से एडीपीसी का पद खाली है। अधिकारी होने के कारण विभाग के विभिन्न कार्य रुके हुए थे और स्कूलों को सरकार की ओर से आने वाली नई योजनाओं और विभिन्न स्कीमों का लाभ नहीं मिल पा रहा था।