पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड के पोर्टल पर होगी इंट्री

बोर्ड के पोर्टल पर होगी इंट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन माह में शैक्षणिक सुधार नहीं हुआ तो प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी

सरकारीस्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया है। अब उन्हें हर माह निश्चित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करना होगा, इसके लिए उन्हें प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने गाइडलाइन जारी की हैं। हर तीन माह बाद दुबारा निरीक्षण का प्रावधान रखा है। प्रत्येक स्कूल का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा। हर तीन महीने बाद विद्यालयों का निरीक्षण होगा और उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद भी अगर उनकी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो इसकी जवाबदेही उस स्कूल प्रधानाध्यापक की होगी। उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण में एसएसए के अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी (एडीपीसी ), सहायक परियोजना अधिकारी (एपीसी) और रिसोर्स पर्सन (आरपी) को भी तय लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण करने होंगे।