हमले को लेकर मारपीट का मामला दर्ज
मटीलीराठानथाना क्षेत्र के गांव 11 क्यू में शनिवार को हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी मामला दर्ज करवाया है। जिला अस्पताल में भर्ती 11 क्यू निवासी बलराज ने पुलिस को बयान दिए हैं कि बीती 6 दिसंबर को शाम 5 बजे वह और भतीजा कृष्ण कुमार अपने पशुओं को पानी पिलाकर लौट रहा था। जैसे ही वह भतीजे के साथ उदाराम के घर के पास पहुंचे तभी उदाराम उसका लड़का राजीव लाठी डंडों से लैस होकर उन्हें रोककर मारपीट करने लगे। जिस पर चीख पुकार सुनकर भाई भादर, चाचा संतराम ने लोगों को बुलाकर उन्हें बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को 11 क्यू निवासी दयाराम ने भादर राम, इंद्राज और मक्खन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।