पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंस्पायर अवार्ड के लिए सभी स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

इंस्पायर अवार्ड के लिए सभी स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार द्वारा छात्रों को हर वर्ष दिए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड के लिए सभी स्कूलों को पांच दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके साथ ही संस्था प्रधानों को इस अवार्ड के लिए अपने विद्यालय से स्टूडेंट्स के नाम भी प्रस्तावित करने होंगे। जानकारी के अनुसार इंस्पायर अवार्ड में आवेदन करने के लिए हरिजन बस्ती स्थित राजकीय विद्यालय में जिले भर के स्कूलों के प्रधान और उनके कंप्यूटर विंग को प्रशिक्षण दिया गया था। मगर कई माह बीतने के बाद भी केवल गिने चुने ही स्कूलों ने आवेदन किया, जबकि एक भी विद्यालय ने अभी तक किसी भी स्टूडेंट का नाम प्रस्तावित नहीं किया है। डीईओ मनोहर लाल चावला ने बताया कि सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अगले पांच दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से संस्थान का ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद बच्चों के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने होंगे। रजिस्ट्रेशन कराने और पुरस्कार के लिए छात्रों के नाम प्रस्तावित करने की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। कोई संस्थान अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



क्या है इंस्पायर अवार्ड