ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
भास्करन्यूज | सिरसा. दोपहरकरीब 12 बजे रेलवे पुल के पास स्टेशन की साईड एक व्यक्ति ने रेल के आगे कूदकर जान दे दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सुसाइड की आशंका जता रही है। जानकारी अनुसार 38 वर्षीय मृतक महेंद्र कुमार पुत्र मदनलाल झंड़वाला मोहल्ले का रहने वाला है। सोमवार दोपहर वह अपने साइकिल से रेलवे पुल के पास पहुंचा। घटनास्थल के पास ताला लगा साइकिल मिला है। पुलिस इसी से शंका जता रही है कि उसने पहले साइकिल को ताला लगाया फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी एएसआई जगदीश राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेवाड़ीसे श्रीगंगानगर ट्रेन 10 को रहेगी 2 घंटे लेट
सिरसा |रेवाड़ी से श्रीगंगानगर जाने वाली रेलगाड़ी 10 दिसंबर को 2 घंटा देरी से चलेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक जेपी पाठक ने बताया कि रेवाड़ी के पास लाइन की रिपेयरिंग चल रही है। जिस कारण रेवाड़ी से श्रीगंगानगर जाने वाली रेल रेवाड़ी के लिए 2 घंटा देरी से चलेगी। इसका सिरसा स्टेशन पर समय 18 बजकर 40 मिनट है मगर अब यह करीबन दो घंटा लेट पहुंचेगी।