- Hindi News
- बिजली निगम चीफ इंजीनियर के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बिजली निगम चीफ इंजीनियर के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
श्रीगंगानगर. विद्युतनिगम के ड्राइवर के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से निगम में सोमवार सुबह में हड़कंप मच गया। ड्राइवर मुख्य अभियंता के साथ सरकारी दौरे पर आया था। सुबह कर्मचारियों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो वह मृत पाया गया। जानकारी पर पहुंची जवाहर नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक बीकानेर में धरमनगर निवासी आशु राम (58) बिजली बोर्ड के संभागीय कार्यालय में मुख्य अभियंता टीपीएस ढिल्लो का ड्राइवर था। मुख्य अभियंता टीपीएस ढिल्लो को सरकारी दौरे पर श्रीगंगानगर आए थे। ढिल्लो रात्रि विश्राम के लिए बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सुबह काफी देर तक रेस्ट हाउस से ड्राइवर आशु राम के बाहर निकलने पर कर्मचारियों ने उन्हें आवाज देकर जगाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब वह नहीं उठा तो कर्मचारियों ने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर जाकर शरीर में हलचल देख कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। वहीं ड्राइवर की मौत की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इधर सूचना पर पहुंची जवाहर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जवाहर नगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।