किसानों ने की फार्म माइनर की सफाई
श्रीगंगानगर. फार्ममाइनर की टेल के किसानों ने माइनर की खुद सफाई की। किसानों ने बताया कि फार्म माइनर की सफाई का काम सोमवार को पूरा हो गया। किसान ओमप्रकाश साहू ने बताया कि हर वर्ष माइनर में मिट्टी का जमाव हो जाने से उनके खेतों तक पूरा पानी नहीं पहुंच पाता। इसलिए उन्हें हर वर्ष दो-तीन बार नहर की सफाई करनी पड़ती है। इसमें साहूवाला और टेलेवाला के किसानों ने सहयोग दिया।
श्रीगंगानगर फार्म माइनर की सफाई करते किसान