पशु चुराकर ले जाते पकड़ा गया
श्रीगंगानगर. लालगढ़थाना क्षेत्र में गांव के अंदर से पशु चुराकर ले जाते युवक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक एनएच 62 गांव में चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम दास ने जग्गा सिंह को एक बाइक पर दो भेड़ें एक बकरा बांधकर ले जाते हुए देखा। उसे रोककर जब पूछताछ की गई तो हड़बड़ा गया। जिसपर शक होने पर उससे सख्ती से पूछा गया तो उसने चोरी की बात बताई। जिसपर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया है।