- Hindi News
- धरना देने के बाद सफाई तो दूर, वार्ड में लगाए कचरे के ढेर
धरना देने के बाद सफाई तो दूर, वार्ड में लगाए कचरे के ढेर
श्रीगंगानगर|सभापति कोपहला ज्ञापन शहर की सफाई को लेकर आया। वार्ड न.43 के पार्षद संजय बिश्नोई ने बताया कि कुछ दिन पहले सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त के चैंबर के बाहर धरना दिया था। इसके बाद से सफाई निरीक्षक द्वारा वार्ड की सफाई कराना तो दूर की बात, जगह-जगह कचरे के ढेर लगा दिए। तीन दिन से कचरा उठाने के लिए रेहड़ी तक बंद कर दी है। पार्षद ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिली भगत से सफाई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगाई जाती है। अगर 11 दिसंबर से यह सारा सिस्टम सही नहीं हुआ तो नगरपरिषद में आमरण अनशन शुरू करूंगा। इसी तरह वार्ड 3, 6 14 के लोगों ने कब्जों सफाई की समस्या को लेकर ज्ञापन दिए।