पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुई में मिला कंकाल बच्चे का ही अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

कुई में मिला कंकाल बच्चे का ही अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोमाह पूर्व कालियां गांव में घर की कुई में मिला कंकाल बच्चे का ही था। इसकी पुष्टि सोमवार को आई प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार कंकाल एक साल से कम उम्र के बच्चे का है। अभी डीएनए जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। उसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि कंकाल घर से गायब हुई नवजात बच्ची का है या नहीं।

ढाईमाह पहले गायब हुई थी नवजात

सितंबरमें कालियां गांव निवासी मुंशीराम के घर से सरोज प|ी मुंशीराम और उसकी मां के बीच सो रही उनकी दुधमुंही बच्ची 24 सितंबर को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। घरवालों ने नौकरानी पर बच्ची के अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में 14 अक्टूबर को मुंशीराम के घर के टॉयलेट की कुई में कंकाल मिलने से नया मोड़ गया। अगले ही दिन नौकरानी राजकौर का भी शव गांव के बाहर तालाब में मिला था।

जिसके बाद पुलिस की शक की सुई घरवालों पर ही घूम गई थी। जिस पर पुलिस ने मुंशीराम उसकी प|ी सरोज पर मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही कंकाल जांच के लिए बीकानेर प्रयोगशाला डीएनए जांच के लिए जयपुर भेजा गया था। करीब दो माह बाद बीकानेर से आई प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में कंकाल बच्चे का ही होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में लिंग का पता नहीं चल पाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो सकेगा कि कंकाल सरोज की बच्ची का ही है या नहीं। वहीं पुलिस की जांच भी अब डीएनए रिपोर्ट पर ही ठहर गई है। सदर थाना एसएचओ के रमेश माचरा के अनुसार प्रयोगशाला रिपोर्ट में कंकाल एक साल से कम उम्र के बच्चे के होने की पुष्टि हुई है। यह कंकाल उसी परिवार से संबंधित है इसका पता डीएनए जांच रिपोर्ट में पता चलेगा। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही पुलिस कोई ठोस कदम उठाएगी।