दुष्कर्म के आरोपी की शिनाख्ती परेड आज
श्रीगंगानगर| डा.बहलके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी एमआर अरुण सक्सेना की शिनाख्ती परेड मंगलवार को होगी। मामले की जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिनाख्ती परेड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। परेड मंगलवार को केंद्रीय कारागृह में होगी। इस दौरान वहां नियुक्त मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। मामले का दूसरा आरोपी अब भी फरार है। उन्होंने बताया कि यदि पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया तो उसे रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।