पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर हित में मेडिकल कॉलेज पर कोई राजनीति हो:बीडी

शहर हित में मेडिकल कॉलेज पर कोई राजनीति हो:बीडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलकॉलेज निर्माण पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ही मैं ऐसा चाहता हूं। यह कहना है बीडी अग्रवाल का। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि उनपर राजनीति करने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सरकार प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा। उन्होंनें कहा कि कुछ लोग शहर में अफवाह फैला रहे हैं कि दानदाता कॉलेज के लिए पैसे नहीं देना चाहता। अगर मेरे स्तर पर राशि देने में आनाकानी हो तो सरकार बैंक गारंटी के 21 करोड़ को फॉर फिट करवा कर अपने स्तर पर निर्माण करवा ले।

उन्होंने कहा कि अगर कोई नई निर्माण कमेटी भी बनाना चाहता तो वो भी बना ले। मैं निर्माण के लिए राशि देने के लिए तैयार हूं। कमेटी एक बैंक में सार्वजनिक खाता खुलवा ले। जिसमें समय समय पर मेडिकल कॉलेज के लिए राशि ट्रांसफर करते रहेंगे। इस खाते में कभी भी एक करोड़ से कम राशि नहीं होगी। वर्क कमेटी चाहे तो कल ही निर्माण कार्य शुरू करवा सकती है। हेतराम बेनीवाल के त्याग-पत्र के बाद इस कमेटी का अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल को बनाया गया था।

अग्रवाल ने कहा कि अगर सरकार या प्रशासन किसी भी प्रकार की मुझ से शर्त रखना चाहता है या फिर कामिनी का इस्तीफा चाहती है तो मुझे ऐसी शर्त भी मंजूर है। गंगानगर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए विधायक कामिनी जिंदल का इस्तीफा भी दिलवाने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी या फिर राज्य सरकार किसी भी विभाग को कॉलेज बनाने के लिए ये दायित्व दे दे।