- Hindi News
- बार संघ चुनाव के लिए नामांकन आज से, मतदान 16 को
बार संघ चुनाव के लिए नामांकन आज से, मतदान 16 को
बारसंघ चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई। पहले दिन मतदाता सूची चस्पा कर दी गई। श्रीगंगानगर के 789 वकील मिलकर अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी, जबकि मतदान 16 दिसंबर को होगा। चुनाव अधिकारी कैप्टन राजेंद्रसिंह ने बताया कि बार संघ चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची चस्पा कर दी गई है। आपत्ति के बाद कुल 789 वकील मतदान कर सकेंगे। अब मंगलवार से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए जाएंगे। नामांकन पेश करने का समय मंगलवार और बुधवार को शाम चार बजे तक रहेगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के अभ्यर्थी को दो मतदाताओं से फार्म प्रस्तावित कराना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी नाम वापस लेना चाहेगा तो 12 दिसंबर की शाम 4:30 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 दिसंबर को गोपनीय प्रणाली से मतदान होगा और इसका समय सुबह दस से शाम चार बजे तक रहेगा। तुरंत बाद मतगणना करके परिणामों की घोषणा की जाएगी।
श्रीगंगानगर. बार संघ की चुनाव की मतदाता सूची देखते वकील