पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह दौड़भाग के बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

एक माह दौड़भाग के बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदुमलकोटथानाक्षेत्र में एक माह पहले हुई चोरी हुई मशीन की रिपोर्ट पुलिस ने सोमवार को दर्ज की। इस दौरान पीड़ित लगातार थाने में दौड़ भाग करता रहा इसके बाद बाद पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।

फतूही गांव निवासी सुभाष सिहाग ने बताया कि उनका खेत चक 3 बड़ी में मेन रोड के करीब है। 5 नवंबर को वह खेत में डोली बनाने वाली मशीन छोड़कर आया। खेत में तारबंदी है बाहर गेट पर ताला लगाया था। अगले दिन मशीन गायब थी। आरोप है कि जब वह चोरी की सूचना देने थाने गए तो मामला दर्ज नहीं किया। बाद में आने को कहा। इस तरह वह एक माह तक थाने में चक्कर लगाता रहा। आरोप है कि प्रभावी लोगों से सिफारिश परेशानी बताने के बाद सोमवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज की। दूसरी ओर हिंदुमलकोट थाना एसएचओ औनार सिंह का कहना है कि वे पिछले 10 दिन से छुट्टी पर हूं। एक घर में चोरी की जानकारी आई थी। वह तुरंत दर्ज हो गई थी।