पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वुशू राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आज से

वुशू राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता | श्रीगंगानगर

8वींवुशू राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2014 का आयोजन श्रीगंगानगर वुशू एसोसिएशन द्वारा श्रीगंगानगर की पंचायती धर्मशाला में 9 से 11 दिसंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कई नेशनल इंटरनेशनल खिलाड़ी समेत 20 जिले के 550 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सब जूनियर, जूनियर सीनियर महिला पुरुष वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, एसोसिएशन के सचिव मनजीत कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद विजयी खिलाड़ियों को 24 से 30 दिसंबर तक पटना में होने वाली सीनियर नेशनल महिला पुरुष प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

इननेशनल खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

ममता,रमनदीप, मंथन, संजय योगी, महक अग्रवाल, गुरविंदर।